Rakesh Kumar
पितृपक्ष मेला 2026 : दैनिक रिपोर्ट
तिथि : 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
• श्रद्धालुओं की संख्या:
गुरुवार को प्रेतशिला, रामशिला, सीताकुंड, देवघाट, विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 4,10,000 श्रद्धालु, पिंडदानी एवं तीर्थयात्री गयाजी पहुंचे। मेले की शुरुआत से अब तक कुल 20,71,200 श्रद्धालु गयाजी आ चुके हैं।
• चिकित्सा सुविधा:
आज 12,334 तीर्थयात्रियों ने मेडिकल उपचार का लाभ लिया। अब तक कुल 66,599 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
• व्हीलचेयर सुविधा:
आज 88 लोगों ने व्हीलचेयर की सुविधा का लाभ उठाया। अब तक कुल 444 लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।
• खोया-पाया सेल:
आज खोया-पाया सेल की मदद से 63 लोगों को उनके बिछड़े परिजनों से मिलवाया गया। अब तक कुल 438 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।
• कंट्रोल रूम में शिकायतें:
आज मेला क्षेत्र के कंट्रोल रूम में 149 शिकायतें प्राप्त हुईं। मेले की शुरुआत से अब तक कुल 1,210 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
• टेंट सिटी में आवासन:
गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में आज 1,094 लोगों ने आवासन किया। अब तक कुल 4,977 लोग टेंट सिटी में ठहर चुके हैं।
• गंगाजल वितरण:
आज तीर्थयात्रियों के बीच गंगाजल के 8,370 पैकेट वितरित किए गए। अब तक कुल 24,691 पैकेट गंगाजल का वितरण किया जा चुका है।
• पितृवाटिका में पौधरोपण:
‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत आज पितृवाटिका में 78 पौधे लगाए गए। अब तक कुल 276 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
• रिस्ट बैंड वितरण:
बच्चों एवं बुजुर्गों को भीड़ में बिछड़ने से बचाने के उद्देश्य से आज 1,856 लोगों के हाथों में रिस्ट बैंड लगाए गए। अब तक कुल 4,717 लोगों को रिस्ट बैंड लगाए जा चुके हैं।
• एआई आधारित भाषा अनुवाद सुविधा:
एआई आधारित भाषा अनुवाद सुविधा के माध्यम से आज 14,555 यात्रियों की सहायता की गई। अब तक कुल 54,008 यात्रियों को इस सुविधा के माध्यम से मदद पहुंचाई जा चुकी है।