पितृपक्ष मेला 2026 : दैनिक रिपोर्ट
Rakesh Kumar
1618

पितृपक्ष मेला 2026 : दैनिक रिपोर्ट

दिनांक : 29 सितंबर 2026


• श्रद्धालुओं/पिंडदानियों की संख्या:

कुल 3,80,600 श्रद्धालु/पिंडदानी/तीर्थयात्री गयाजी पहुंचे। मेला शुरू होने से अब तक कुल 12,65,800 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।


• मेडिकल सेवा: 

12,098 तीर्थयात्रियों ने मेडिकल उपचार का लाभ लिया। अब तक कुल 40,908 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई।


• व्हीलचेयर सेवा:

76 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ लिया। अब तक कुल 284 लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई।


• खोया-पाया सेवा:

95 बिछड़े लोगों को खोया-पाया सेल के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाया गया। अब तक कुल 225 लोगों का पुनर्मिलन कराया गया।


• शिकायतें: 

मेला क्षेत्र के कंट्रोल रूम में आज 249 शिकायतें प्राप्त हुईं। मेला शुरू होने से अब तक कुल 791 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।


• गांधी मैदान टेंट सिटी:

गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में 1,017 लोगों ने आवासन किया। अब तक कुल 3,032 तीर्थयात्री टेंट सिटी में ठहर चुके हैं।


• गंगाजल वितरण:

तीर्थयात्रियों के बीच 4,133 पैकेट गंगाजल वितरित किए गए। अब तक कुल 12,581 पैकेट गंगाजल का वितरण किया जा चुका है।


• पितृवाटिका में पौधरोपण: 

‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत आज 49 पौधे लगाए गए। अब तक कुल 156 पौधे लगाए जा चुके हैं।


• रिस्ट बैंड वितरण: 

बच्चों एवं बुजुर्गों को बिछड़ने से बचाने के उद्देश्य से आज 1,200 रिस्ट बैंड लगाए गए। अब तक कुल 1,721 लोगों को रिस्ट बैंड लगाया जा चुका है।


• एआई आधारित भाषा अनुवाद सेवा: 

एआई आधारित भाषा अनुवाद सुविधा के माध्यम से आज 10,495 यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। अब तक कुल 22,975 यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिला है।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH