टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कॉर्पियो लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज
Rakesh Kumar
1492

गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाना मोड़ से टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कॉर्पियो (बीआर 01 पीएच 3859) लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। भागलपुर निवासी हिमांशु कुमार के आवेदन पर खिजरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


हिमांशु कुमार के अनुसार, उन्होंने अतरी थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी शंकर यादव से स्कॉर्पियो खरीदने का सौदा किया था और इसके एवज में राशि का भुगतान भी कर दिया था। बाद में जिला परिवहन कार्यालय में वाहन के कागजात की जांच कराने पर कुछ त्रुटियां सामने आईं। इसके बाद हिमांशु ने वाहन वापस कर भुगतान की राशि लौटाने की बात कही।


बताया गया कि स्कॉर्पियो वापस लेकर हिमांशु कुमार बाना मोड़ पहुंचे और शंकर यादव से अपनी राशि वापस करने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान शंकर यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और वाहन की स्थिति जांचने के लिए टेस्ट ड्राइव करने की बात कही। इसके बाद शंकर यादव स्कॉर्पियो लेकर निकला, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा।


काफी इंतजार के बाद हिमांशु कुमार ने घटना की सूचना खिजरसराय पुलिस को दी। खिजरसराय थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH