सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद पहली बार गया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, दशहरा में दिखेगी दो दशक के विकास की तस्वीर
Rakesh Kumar
2374

दशहरा के उत्सवी माहौल में गया जी के केदारनाथ मार्केट में बिहार के विकास कार्यों को लेकर सियासी तस्वीर पेश करने की तैयारी है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से यहां पिछले दो दशकों के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। 17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी के जरिये उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आम लोगों के सामने रखा जायेगा।



मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहला गया दौरा


मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार पहली बार गया जी पहुंचेंगे। ऐसे में उनके दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दशहरा के दौरान शहर में जुटने वाली भीड़ के बीच इस प्रदर्शनी के माध्यम से पार्टी अपनी विकास संबंधी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।



विकास कार्यों को बनाया जायेगा प्रदर्शनी का केंद्र


केदारनाथ मार्केट में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में पिछले दो दशकों के दौरान बिहार में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में किये गये बदलावों को प्रदर्शित करने की योजना है। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राज्य में हुए विकास कार्यों से अवगत कराना है। दशहरा के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी विकास के मुद्दे पर पार्टी के नजरिये को जनता के सामने रखने का मंच भी बनेगी।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH