Rakesh Kumar
गयाजी। सिटकोन टीएमटी एफई 600 द्वारा में एक भव्य डीलर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें गया एवं आसपासके क्षेत्रोंके प्रतिष्ठित डीलर्स एवं व्यापारिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सिटी एल्वाय प्रा.लि. के निदेशक नरेंद्र गोपाल सिंघल तथा माईटेक स्टील एंड सीमेट प्रा लि के प्रबंध निदेशक कुनाल अग्रवाल ने डीलर्स को संबोधि त किया। अपने संबोधन में नरेंद्र गोपाल सिंघलने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसके डीलर्स हैं। उन्होंने कहा कि सिटकोन टीएमटी एफई 600 हमेशा गुणवत्ता, विश्वास और डीलर हितोंको सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा डीलर्स की प्रगति ही कंपनी की फलता का आधार है। कुनाल अग्रवाल ने कहा, सिटकोन टीएमटी एफई 600 केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि भरोसे, गुणवत्ता और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।
हमारा उद्देश्य अपने डीलर्स व्यापार को
नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना और उन्हें अधिक से अधिक लाभ के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने ब्रांड संदेश स्ट्रांगर देन ल बेस्ट के साथ नई मानसून प्रमोशनल स्कीम बारिश में चांदी की बौछार लांच की। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ट्रक स्कीम की भी जानकारी साझा की, जिसके अंतर्गत पात्र डीलर्स को निर्धारित शर्तों के अनुसार आकर्षक लाभ प्रदान किए जाएंगे।