भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गया से गिरफ्तार
Rakesh Kumar
6301

भोजपुरी अभिनेता एवं एमएलसी पवन सिंह तथा उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी आरा साइबर थाना पुलिस ने आमस पुलिस के सहयोग से की।


आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस संबंध में पवन सिंह की ओर से भोजपुर जिले के साइबर थाना, आरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान साव पंचायत के तेतरिया गांव निवासी नागेंद्र कुमार यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर भोजपुर व गया पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH