ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: गया पुलिस ने 68 खोए मोबाइल लौटाए
Rakesh Kumar
2836

खोए और चोरी हुए मोबाइल की तलाश में परेशान लोगों के चेहरों पर सोमवार को मुस्कान लौट आई। गया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 68 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20.50 लाख रुपये बताई गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी में गठित तकनीकी टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की। तकनीकी निगरानी और लगातार जांच के बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए।


मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए गया पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की पहल से उनकी उम्मीदें पूरी हो गईं।


इस अवसर पर एसएसपी सुशील कुमार ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल चोरी होने या गुम होने की स्थिति में केवल थाना में सूचना देकर न रुकें, बल्कि सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ऑपरेशन मुस्कान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।



Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH