उपराष्ट्रपति 11 जुलाई को आ रहे हैं गया, घर से निकलने से पहले समझ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
Rakesh Kumar
3172

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई 2026 को प्रस्तावित गया आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर एवं बोधगया क्षेत्र के कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।


यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया अंडरपास तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।


इसी प्रकार खटका चक से बिपार्ड, 05 नंबर गेट, हवाई अड्डा मोड़ एवं धनावां मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी।


आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल कॉलेज होते हुए चेरकी रोड के रास्ते लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं मानपुर से केंदुई, राजापुर होते हुए बोधगया जाने वाले मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा।


प्रशासन ने सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान यातायात नियमों एवं डायवर्जन योजना का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचें। प्रशासन ने कहा है कि यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ही उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH