पानी से भरी बाल्टी बनी काल, ढाई साल की मासूम शानवी की दर्दनाक मौत
Rakesh Kumar
1765
टनकुप्पा (गया)। 

टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत अंतर्गत ताजपुर गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्ची की पहचान ताजपुर निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री शानवी कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शानवी घर के अंदर खेल रही थी। इसी दौरान उसकी मां घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गई। खेलते-खेलते मासूम घर के एक कोने में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई। बताया जाता है कि बाल्टी में झांकने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल बाल्टी में गिर गई। बाल्टी संकरी होने के कारण वह स्वयं बाहर नहीं निकल सकी, जिससे पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब बच्ची घर में दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों की नजर बाल्टी पर पड़ी, जहां का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में बच्ची को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सदमे में है और बार-बार बेसुध हो जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इतनी छोटी बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

बाद में गमगीन माहौल में परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला

https://youtube.com/shorts/tugc9Envldk?feature=share


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH