"बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन को आगे बढ़ाएंगे अशरफ अंसारी : उत्सव सेठ
Rakesh Kumar
841

युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन के सशक्तिकरण को लेकर गया में आयोजित एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भूमिका बढ़ाने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा नेता एवं गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके युवाओं में निहित होती है और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।


उत्सव सेठ ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। यदि उसकी ऊर्जा और क्षमता को सकारात्मक दिशा दी जाए तो वह समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन किया गया।


इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विजन और युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का विकासोन्मुखी दृष्टिकोण समाज में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए उत्सव सेठ ने कहा कि उनके विचारों और कार्यशैली को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे संगठन को नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई है।


बैठक के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए अशरफ अंसारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भी खुशी व्यक्त की गई। उत्सव सेठ ने अशरफ अंसारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि वे एक अनुभवी एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता हैं, जो पार्टी के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने कहा कि अशरफ अंसारी की जनता के साथ गहरी जुड़ाव और मजबूत जनविश्वास उन्हें एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि बनाएगा। उनके नेतृत्व और अनुभव से बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे राज्य के भविष्य के मजबूत स्तंभ साबित होंगे।


कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठन युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा तथा उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।





Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH