Rakesh Kumar
गया-डोभी रोड स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई, बोधगया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर संस्थान के समर्पित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र कुमार सिंह और कॉलेज के ट्रस्टी सदस्य एवं युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी (उर्फ एपी) ने संयुक्त रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टाफ सदस्यों को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया ! इस अवसर पर प्रिंसिपल नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 से स्थापित यह कॉलेज आज जिस मुकाम पर है, उसमें यहां के समर्पित स्टाफ का योगदान अतुलनीय और अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है ! समारोह में कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, राजन कुमार सिन्हा और विकास यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ! गौरतलब है कि यह संस्थान गया जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन और आदर्शों पर निरंतर संचालित किया जा रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है !