प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार
Rakesh Kumar
3550

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में 32 वर्षीय युवक मो. रिजवान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी। मृतक शेरघाटी के अनवारगंज मोहल्ला का निवासी था। मामले में मृतक की पत्नी आयशा के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।



पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मामला


आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आयशा ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मो. रिजवान का बैदा गांव निवासी मो. आरिफ की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरिफ के परिजनों ने मिलकर रिजवान की हत्या कर दी।



महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला हदिसून खातून और उसके बेटे हसनैन रजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गोली रिजवान के दाहिने बांह को छेदते हुए सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को एफएसएल टीम ने बैदा गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।



मौके से हथियार और कारतूस बरामद


बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर बैदा गांव में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद डीएसपी संदीप कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए थे।


अन्य आरोपियों की तलाश जारी


पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।




Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH