स्वास्थ्य क्लीनिक में रविवार को लगेगा फ्री मेडिकल कैम्प, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
Rakesh Kumar
862

गया जी : शहरवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए रविवार, 31 मई को दुर्गाबाड़ी रोड स्थित शंकर घराना अपार्टमेंट में संचालित स्वास्थ्य क्लीनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आनंद गौरव मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे। डॉ. गौरव पीएमसीएच, पटना से एमबीबीएस एवं एमडी मेडिसिन हैं तथा पीएमसीएच, पटना और एएनएमएमसीएच, गया में सीनियर रेजिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


इसके अलावा प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रोहित कुमार सिन्हा भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। वे हड्डी, जोड़ एवं मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक परामर्श और फिजियोथेरेपी संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


शिविर के सफल संचालन में नर्सिंग स्टाफ सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी और निक्की कुमारी सहयोग करेंगी।


आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाएं। विशेष रूप से मधुमेह, रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को शिविर में आने की सलाह दी गई है।


यह स्वास्थ्य शिविर आम लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH