Rakesh Kumar
इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा रहिमबीघा, चाकण्द स्थित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष सीमा भदानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता भदानी, शोभा कंधवे एवं सदस्य कविता लोहानी का भी विशेष सहयोग रहा। क्लब द्वारा विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चावल 15 किलोग्राम, आटा 15 किलोग्राम, आलू 40 किलोग्राम, सोयाबीन बड़ी 3 किलोग्राम, चीनी 5 किलोग्राम सहित थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच जैसे बर्तनों का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए केला, फ्रूटी, बिस्कुट जैसे खाद्य पदार्थ एवं कुछ सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
विद्यालय के संचालक एम के चौधरी, क्लर्क चन्द्रभान प्रसाद सिंह, शिक्षक सुधीर कुमार, बीएड शिक्षक रिंकी कुमारी एवं शिक्षक कमलेश कुमार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के उपेक्षित, जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों तक पहुंचकर उनकी सहायता करना है। क्लब की ओर से भविष्य में भी यथासंभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी क्लब की सम्पादक शिवानी बर्णवाल द्वारा दी गई।