बोधगया के विशाल प्राइवेट आईटीआई में आज से ‘एडमिशन ओपन डेस्क’ शुरू
Rakesh Kumar
1429

गया जिले के बोधगया स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के नए बैच के लिए गुरुवार, 7 मई से ‘एडमिशन ओपन डेस्क’ की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाना और छात्रों को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।


कॉलेज के ट्रस्टी सदस्य आकाश प्रियदर्शी उर्फ ए.पी. ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए यह काउंसलिंग डेस्क प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। यहां छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स से जुड़ी जानकारी तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि इस दौरान कॉलेज के कंप्यूटर प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं मैनेजमेंट के केयर टेकर राजन कुमार सिन्हा छात्रों को नामांकन से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।


पूरी नामांकन प्रक्रिया संस्थान के प्रिंसिपल नागेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संचालित हो रही है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से छात्रों को तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।


संस्थान ने इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर ‘एडमिशन ओपन डेस्क’ का लाभ उठाएं और अपनी शंकाओं का समाधान कराएं।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH