दिग्गी तालाब गेट पर बैनर टांगकर कानून-व्यवस्था पर सवाल, मगध आईजी के इस्तीफे की मांग

Rakesh Kumar
3529
गया जी शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। मंगलवार को मगध आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित दिग्गी तालाब गेट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक विरोध स्वरूप बैनर टांग दिया गया, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी।

बैनर पर स्पष्ट रूप से लिखा था—“मगध के आईजी अपराध रोकने में नाकाम हैं, इस्तीफा दो।” इस संदेश के जरिए शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के प्रति असंतोष और आक्रोश को जाहिर किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक वारदातों में वृद्धि से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। माना जा रहा है कि इसी जनाक्रोश के चलते किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक बैनर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
शहर में इस तरह के विरोध प्रदर्शन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है।