इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी की पहल, बच्चों को दी स्वास्थ्य सलाह
Rakesh Kumar
1240

गया जी। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी की ओर से प्राथमिक विद्यालय, इम्लियाचक, में बच्चों का दाँत की जांच की गई, साथ ही उन्हें साफ-सफाई से रहने को भी कहा गया, विद्यालय के सारे बच्चों को टूथपेस्ट दिया गया साथ ही उन्हें सुबह-शाम ब्रश करने को भी बताया गया, इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुप्रिया भदानी ने अपना बहुमूल्य समय देकर बच्चों की जांच की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा भदानी ने की और उनका साथ पी पी निशा सेठ, निशा भदानी ने दिया । विद्यालय प्रधानाध्यापक रौशन जी का सहयोग रहा । इसकी जानकारी क्लब एडिटर शिवानी बर्णवाल ने दी।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH