आईआईएम बोधगया का 8वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल, छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां
Rakesh Kumar
3529

भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया का 8वां वार्षिक दीक्षांत समारोह शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को संस्थान परिसर स्थित उरुवेला में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।


समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आशीष कुमार चौहान, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज उपस्थित रहेंगे, जो दीक्षांत भाषण देंगे और विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे।


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना का आयोजन किया जाएगा। संस्थान की निदेशक डॉ. विनीता सिंह सहाय स्वागत भाषण के साथ वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख होगा।


इसके उपरांत मुख्य अतिथि का संबोधन, उपाधियों का वितरण तथा मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा।

संस्थान प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH