ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई, जांच अभियान में एक लाख से अधिक का जुर्माना
Rakesh Kumar
1744

गया जी शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के व्यस्त मार्गों जैसे जीबी रोड, एपीआर गोलंबर, काशीनाथ मोड़, जिला स्कूल सहित अन्य प्रमुख स्थानों के आसपास संचालित किया गया।


जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा यातायात पुलिस इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।


अभियान के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने, कागजात नहीं रखने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।


अधिकारियों ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर इस तरह के जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH