Rakesh Kumar
आइकॉन इंस्टिट्यूट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मनी नौंवीं पुण्यतिथि।
भारत के महान वैज्ञानिक व देश के 11वें राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नौवीं पुण्यतिथि पर आईकॉन वेलफ़ेयर सोसाइटी और बज़्म-ए-कलमकार की तरफ़ से एक सेमिनार-सह-मुशायरा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर आइकॉन लाइब्रेरी की नई बिल्डिंग सर सैयद हॉल का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी, प्रोग्राम की सदारत कर रहे डॉक्टर हामिद हुसैन और मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर अली इमाम और प्रोफ़ेसर अज़मत हुसैन खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राष्ट्र के निर्माण में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का चरित्र विषय पर हुआ सेमिनार
इस मौक़े पर वक्ताओं ने 'राष्ट्र निर्माण में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का चरित्र' विषय पर अपनी-अपनी बातें तफ़सील से रखी। इसी दौरान वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के योगदानों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने कलाम से शायरा रेहाना इमाम के साथ-साथ खालिक हुसैन परदेसी, मुनाज़िर हुसैन और ज़फ़र हसनैन आदि शायरों ने अपने कलाम से लोगों को लुत्फ़ अंदोज़ किया।कार्यक्रम में डॉक्टर इमरान उल हक, प्रोफेसर शादाबुद्दीन, डॉक्टर ताबिश मंजूर, वरिष्ठ पत्रकार फैसल रहमानी, शिक्षाविद मोहम्मद एहसानुल्लाह दानिश, पत्रकार राकेश कुमार, डॉक्टर एस ज़ेड अहसन समेत बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोगों और आइकॉन इंस्टिट्यूट के स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। मंच का संचालन बज़्म-ए-कलमकार के सेक्रेटरी शकील ओलाई और आईकॉन इंस्टिट्यूट की सेंटर मैनेजर शबनम खातून ने किया।
शिक्षा में सर सैयद के योगदानों ओर भी डाला गया प्रकाश
इस दौरान आइकॉन वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी और आइकॉन इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सैयद आबिद कलीम ने आइकॉन इंस्टीट्यूट और आइकॉन लाइब्रेरी की समाज की ज़रूरत और उनके महत्व पर प्रकाश डाला।
SUBSCRIBE US ON
YOUTUBE????
https://youtube.com/@CNTVBihar