Rakesh Kumar
बोधगया निवासी शिवा ने बाइक से 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उन्होंने वडोदरा गुजरात से अपनी यात्रा शुरू करते हुए विभिन्न ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करते हुए बोधगया पहुंचे। शिवा ने बताया कि 21 तारीख उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। वहां से सोमनाथ, नागेश्वर, महाकालेश्वर ओमकारेश्वर और केदारनाथ के बाद वाराणसी होते हुए बोधगया पहुंचे और फिर यहां से देवघर की रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 हज़ार किलोमीटर के सफर के दौरान वो स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि में जाकर लोगों को बाल यौन शोषण के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि बाल यौन शोषण एक गंभीर समस्या है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना और चुप्पी तोड़ना ज़रूरी है।
(रिपोर्ट : राकेश कुमार/गया)