Rakesh Kumar
वर्ल्ड योगा डे पर ipca pharma ने आयोजित किया योगा कार्यक्रम।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इप्का फ़ार्मा ने गया शहर के एक होटल योगा डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में तक़रीबन 20 डॉक्टर समेत कई लोगों ने योगा किया। वक्ताओं ने बताया कि योग दिवस का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में पटना से आईं योगा ट्रेनर स्मिता सिन्हा ने सभी को योग सिखाया।
शहर के तक़रीबन 20 डॉक्टरों समेत कई लोगों ने योगा डे में लिया हिस्सा।
इस मौके पर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर ओमप्रकाश, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर संदीप कुमार सिन्हा व डॉक्टर रंजय कुमार समेत और अन्य डॉक्टर गण मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम का सदस्य संदीप ओझा, आईबीएम रणधीर कुमार राहुल कुमार, अभिषेक कुमार शाह आदि की अहम भूमिका रही।
(रिपोर्ट:राकेश कुमार/गया)