Rakesh Kumar
ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया में सिल्वर जुबली पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर भारतीय जवानों के हैरतअंगेज़ गतिविधियों पर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
ग़ौरतलब है कि 8 जून को ओटीए के प्रांगण में पासिंग आउट परेड का आयोजन होना है। इस बार कुल 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बनेंगे। सिल्वर जुबली पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफ़िसर वाईस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इधर, जांबाज़ों ने ज़मीन से आसमान तक दमख़म दिखाया। इसमें जेंटलमैन कैडेट्स ने सैन्य प्रशिक्षण, प्रेरक साहसिक कारनामों और युद्ध कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया।
(रिपोर्ट : राकेश कुमार/गया)