गया- नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर 30 दिनों में बिहार के 38 जिलों के 3000 किलोमीटर साइकिल से सफर तय कर अर्पणा सिन्हा ने बनाया, नया कीर्तिमान रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए नेशनल ह्युमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गया सदर एस.डी.ओ पहुँचे और अर्पणा सिन्हा को किया सम्मानित। संस्था के द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।



इस मौके पर गणेश सिंह, गुंजा कुमारी, सुजीत कुमार, रंजन मेहता, रवि कुमार, पंकज राय, सुशीला देवी, ओसामा सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण केसरी, महताब आलम, सागर वर्मन, सुभाषिनी शिवम, दीपक सिन्हा, संतन कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे।