इनर व्हील क्लब गया सिटी के बैनर तले अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी ,जिसके अंतर्गत मज़दूरों और काम करने वाली महिलाओ को फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया । कहते है कि शरीर की मूलभूत आवश्यकताऔ में अन्न एक है और यही संसार की रचनाओं का पालन कर रहा है। लेकिन सामाजिक या आर्थिक विषमता कह लीजिये आज दुनिया में कई लोग है जिन्हे भरपेट भोजन भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में जरूरतमंदो की सहायता करना मानव जीवन का सबसे बड़ा कार्य है। धार्मिक रूप से भी भूखे को भोजन कराना कल्याणकारी माना गया है। अन्न हमारा प्राण है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अतः किसी को अन्न से पूर्ण करना सर्वश्रेष्ठ एवं पुण्यदायक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब गया सिटी की अध्यक्षा चंद्रलेखा प्रसाद ने अपने निवास स्थान पर जरूरतमंदो को फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया और बताया की डिस्ट्रिक्ट की तरफ से क्लब को प्रोजेक्ट दिया गया है जिसके अंतर्गत हर महीने लोगो को भोजन कराना है और यह इनर व्हील गया सिटी की तरफ से एक छोटी सी कोशिश है लोगो को भोजन कराना ,जो शरीर के साथ-साथ आत्मा को भी तृप्त करती है। इस बात की जानकारी सम्पादिका स्मिता नीलेश ने दी जो क्लब की सदस्य कीर्ति देवी ,खुशबू देवी , मीना वैशाखियार ,प्रभादेवी,रंजना भदानी ,कंचन, शिवानी ,प्रेमलता भदानी के साथ वहाँ मौजूद थी।
इनर व्हील क्लब गया सिटी ने किया अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट की शुरुआत

