इनरव्हील क्लब गया सिटी ने बाल सुधार गृह के प्रांगण में आज दिन बुधवार को वृक्षारोपण किया। पर्यावरण में बढ़ते प्रदुषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों बहुत अधिक हो गयी है। अध्यक्ष चंद्रलेखा प्रसाद ने कहा कि हमे वृछो की रक्षा के साथ साथ वृक्षारोपण  कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लेना चाहिए।  हमे जीवन निर्वाह के लिए प्रकृति ने अनेक उपहार दिए है, उनमे पेड़ पौधे  सर्वोत्तम है।  हमारे स्वस्थ्य और समृद्धि के साथ पेड़ो का गहरा सम्बन्ध है।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने  अमरुद निम्बू ,बहुत तरह के फूलो  और ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पेड़ लगाए।  इस अवसर पर क्लब की सदस्य कीर्ति , संगीता ,मीना  ,शिखरानी, प्रेमलताभदानी ,प्रतिमा अनिता,  सीमा भदानी  ,निशा ,प्रभा देवी और सुनिता सेठ भी  उनके साथ मौजूद थी।  इस बात की जानकारी सम्पादिका स्मिता नीलेश ने दी।