गया सांसद समेत जदयू के कई नेताओं को किया गया सम्मानित।
अपना मंच ने सांप्रदायिक सौहार्द की पहल करने पर किया सम्मानित।
ईद-उल-अज़हा के मौक़े नमाज़ियों का गुलाब के फूल से किया गया था स्वागत।
त्योहार प्रेम, भाईचारा, आपसी सद्भाव का देता है पैग़ाम : सांसद।
शहर के न्यू करीमगंज मोहल्ले में किया गया था सम्मान समारोह आयोजित।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : गया शहर के न्यू करीमगंज मोहल्ले के रोड नंबर 16 में अपना मंच ने सांसद विजय मांझी, जदयू गया ज़िला महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल, मौलाना उमर नूरानी और चंदन यादव को सम्मानित किया। मंच ने सभी विशिष्ट अतिथियों को शॉल व बुके देकर और माला पहना कर इस्तक़बाल किया।
इस अवसर पर सांसद विजय मांझी ने कहा कि त्योहार हमेशा प्रेम, भाईचारा, आपसी सद्भाव का पैग़ाम देता है। सभी धर्म के लोग सब त्योहार मिलजुल कर मनाएं यही देश की ख़ूबसूरती है।
जदयू गया ज़िला महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश में अमन-शांति और आपसी एकता बनाए रखने के लिए हमेशा तत्त्पर रहते हैं।
अपना मंच के आमिर मलिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच समाज को एकजुट करने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग एकता और भाईचारे के लिए योगदान देंगे, अपना मंच उनकी हौसलाअफज़ाई करते हुए उनका सम्मान करता रहेगा। इसकी शुरुआत आज के कार्यक्रम से हो गई है।
वहीं, मंच के सदस्य साबिर अंसारी ने कहा कि जदयू नेताओं ने ईद-उल-अज़हा के मौक़े पर ईदगाह से निकलते हुए नमाज़ियों को गुलाब का फूल देकर साम्प्रदायिक सद्भाव का पैग़ाम दिया है। उन्होंने कहा कि गया ज़िले में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में ईद-उल-अज़हा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया, इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम को जदयू नेता मौलाना उमर नूरानी और चंदन यादव ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन ताबिश मंज़ूर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फ़ैसल रहमानी ने किया।
इस अवसर पर हीरा क़ुरैशी, डॉ. इबरार अहमद, काशिफ़ मलिक, तनवीर अहमद, शोऐब मलिक, गोपाल प्रसाद, मुख़्तार ख़ान, शमीम अहमद, इंतेख़ाब आलम, मो. अनवर, छोटू, लड्डन, अरमान मलिक समेत मंच के सभी सदस्य व मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की।


Rakesh Kumar