NOSA ने हेलमेट पहनने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।
बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की दी हिदायत।
हेलमेट पहने हुए बाइक सवारों की बाइक में भरवाया पेट्रोल।
पेट्रोल पंप की ओर से हेलमेट पहने बाइक सवारों को किया गया सम्मानित।
नाज़रेथ एकैडमी के पूर्व छात्रों के संगठन नोसा ने चलाई हेलमेट पहनो मुहिम।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : नाज़रेथ एकैडमी ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन नोसा ने सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र बाइक चलाते वक़्त हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें नाज़रेथ एकैडमी के स्टूडेंट्स, टीचर्स और नोसा के पदाधिकारीगण शामिल हुए। उन्होंने शहर के गया क्लब के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास जागरूकता अभियान चलाया।

इससे पहले इन मुहिम कर्ताओं का हेलमेट अवेयरनेस मार्च नाज़रेथ स्कूल से निकलकर मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज मोड़ होते हुए गया क्लब पेट्रोल पंप पहुंचा। सभी ने बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को हेलमेट की अहमियत समझाते हुए उन्हें पहनने की हिदायत दी। साथ ही, पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहने हुए लोगों की बाइक में बीस रुपए का एक्स्ट्रा पेट्रोल डलवाया। वहां मौजूद लोगों ने नोसा के इस पहल की काफ़ी तारीफ़ की।

नोसा की पहल को सराहते हुए पेट्रोल पंप की ओर से हेलमेट पहने बाइक सवारों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन में नोसा की मुख्य संरक्षक सिस्टर रोज़लीन, अध्यक्ष प्रियंकर भदानी, उपाध्यक्ष रज़ा-उर-रहमान, संयुक्त सचिव अंशुमन नागेन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, रवि कुमार, शिक्षिका स्मिता चक्रवर्ती व स्मिता सेठ, शिक्षक विनोद कुमार सहित स्कूल के बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Rakesh Kumar