रेंजर झूला बना हुआ है रोमांच और मनोरंजन का केंद्र।

गया कॉलेज के खेल परिसर में 16 मई से शुरू हुआ डिज़नीलैंड लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस मेले का आकर्षण और बढ़ाने के लिए यहां पहली बार रेंजर झूला लगाया गया। यह झूला लोगों को काफी आकर्षित व रोमांचित कर रहा है।


बड़ी तादाद में शहर वासी उठा रहे हैं डिज़नीलैंड मेला का लुत्फ़।

इस मेले के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि यह झूला 360 डिग्री रोटेट करता है। इससे लोग काफी रोमांचित होते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेला में टावर झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन सहित हर वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग तरह के कई आकर्षक व लुभावने मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।


हस्त निर्मित व कलात्मक वस्तुएं लोगों को कर रहे हैं आकर्षित।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यों के हस्त निर्मित व कलात्मक वस्तुओं के स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही खाने-पीने की विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगे हैं।

ग़ौरतलब है कि यह मेला प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहता है। बक़रीद के मद्देनज़र इस मेले को 12 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है।
इस मेला के सफल संचालन में सुजीत कुमार सिन्हा, ईश्वरी प्रसाद व अन्य सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया तो बकरीद पर्व को लेकर यह मेला 12 जुलाई तक लगा रहेगा आयोजित रहेगा