इनर व्हील क्लबऑफ गया सिटी ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।
Rakesh Kumar
841

इनर व्हील ऑफ गया सिटी द्वारा चंदौती स्थित रामभजन रिसॉर्ट में तीज मिलन का आयोजन भव्य आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष स्मिता भदानी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और इनर व्हील प्रार्थना गा कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई तरह के मनोरंजक और सांस्कृतिक खेल आयोजित किए गए। हरियाली तीज के गीतो पर सदस्यों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें सारा माहौल उत्सव के रंग में गया। सभी सदस्यों को अनेक तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों के परिधानो और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। 



क्लब की अध्यक्ष स्मिता भदानी ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक सांस्कृतिक और त्यौहारो को बढ़ावा मिलता है बल्कि आपसी सहयोग और प्रेम भी बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। क्लब की सचिव कंचन कुमार ने कहा कि क्लब सामाजिक सरोकारों के काम के साथ साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए भी प्रसिद्ध है। उन्होंने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का बहुत आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सभी ने सभी को तीज की बधाई दी।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH