देवर ने दिखाए सात फेरों के सपने, तीन साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, गिरफ्तार
Rakesh Kumar
1807

आमस थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने अपने ही रिश्ते में लगने वाले चचेरे देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता के अनुसार, पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे सहारा देने और शादी करने का भरोसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी पिछले तीन साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन हर बार विवाह की बात टालता रहा।



शादी का झांसा देता रहा पूरा परिवार


महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि केवल युवक ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्य भी उसे लगातार भरोसा दिलाते रहे कि जल्द ही दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसी आश्वासन के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। पीड़िता ने आरोपी समेत परिवार के सात लोगों को नामजद किया है।



विरोध किया तो मांग में भर दिया सिंदूर, फिर तोड़ दिया वादा


महिला का आरोप है कि 25 फरवरी की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और दोबारा संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और अगले ही दिन शादी करने का वादा किया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह अपने वादे से पलट गया और शादी से साफ इंकार कर दिया।



मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दबोचा


घटना की शिकायत आमस थाना में दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में लगाए गए अन्य आरोपों और नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH