पहले समझ लें रूट प्लान फिर घर से निकलें... सीएम सम्राट चौधरी के गया दौरे को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Rakesh Kumar
5776

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 15 जून को प्रस्तावित खिजरसराय दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 जून 2026 को सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेगा।


जारी आदेश के अनुसार बुनियादगंज से गया इंजीनियरिंग कॉलेज, आइमा बाजार, बाना मोड़ होते हुए सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा टेंटुआ, टेउसा, बाईपास खिजरसराय, केनि पुल से सभा स्थल तक तथा बेला, भलुआ, पनारी मोड़, श्रीपुर, केनि पुल होकर सभा स्थल जाने वाले मार्गों पर भी यातायात नियंत्रण लागू रहेगा। नई बाजार, कुड़वा बाजार से केनि पुल होते हुए सभा स्थल तक का मार्ग भी आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर आम वाहनों के लिए बंद रहेगा।


यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। बुनियादगंज से कंडी नवादा, चाकंद होते हुए बेलागंज जाने तथा टेउसा से उपथू, मानपुर होते हुए गया जाने का मार्ग आम वाहनों के लिए उपलब्ध रहेगा।


प्रशासन के अनुसार सभा स्थल पर आने वाले सभी वाहनों को श्रीपुर पुल (केनि पुल) के नीचे से होकर निर्धारित पार्किंग स्थल तक भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

(रिपोर्ट : राकेश कुमार/गया जी )


Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH