Rakesh Kumar
मोक्ष की भूमि गया में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का हिन्दू युवा शक्ति संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और डॉ. तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गया की पवित्र धरती पर उनका आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर हिन्दू युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री छोटू बारिक, तथा रामू गुप्ता, कुमार सानू, रवि गुर्दा, गोल्डी, शक्ति गुप्ता, मिथुन गुप्ता और ऋषि पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।