Rakesh Kumar
बिहार के गया शहर में रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। कोतवाली पुलिस स्टेशन गया क्षेत्र के बाटा मोड़ स्थित शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिहार सिविल कोर्ट में प्यून पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा देने गया पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे सुबह ट्रेन से गया जंक्शन रेलवे स्टेशन उतरे और वहां से अपने परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाटा मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया।