GAYA : बिहार के गया ज़िले के इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रेड कर वहां के नाज़िर को निगरानी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। टीम ने अंचल कार्यालय के नाज़िर अजित कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मच गई।
रिश्वत की मांग की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम एक्शन में आई और छापेमारी कर इन्हें हिरासत में ले लिया।
ग़ौरतलब है कि इमामगंज के नाज़िर अजित कुमार के ख़िलाफ़ विजिलेंस को काम के एवज़ में घूस मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने उससे 20 हज़ार घूस मांगने का मामला दर्ज कराया था। सत्यापन में सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने नाज़िर अजीत कुमार को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद घूसख़ोर नाज़िर को पटना ले जाया गया।
इमामगंज के नाज़िर को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा

