स्वराजपुरी रोड में आईकार्ट का भव्य शुभारंभ, अब गयावासियों को मिलेगा इंटरनेशनल ब्रांड्स का बेहतरीन आईवियर कलेक्शन
Rakesh Kumar
253

गया जी शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित +2 हादी हाशमी हाई स्कूल के पास, फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने चश्मा, सनग्लासेज़, फ्रेम और कॉन्टैक्ट लेंस के अत्याधुनिक शोरूम “आईकार्ट” का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


इस अवसर पर मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद फैज़ान, मोहम्मद ज़ीशान, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद फ़िरोज़, मोहम्मद जमील सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए और नए शोरूम के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएँ दीं।


आईकार्ट के प्रोपराइटर मोहम्मद रेहान ने बताया कि शोरूम में ग्राहकों की ज़रूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए देश-विदेश के नामचीन ब्रांड्स का विशाल कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां रे-बैन, फास्ट ट्रैक, वरसाचे, डियूर, एसिलोर, टाइटन, वंडर वियर, फोर्स, विलोसिटी, किंग हॉर्स, टॉम स्टार सहित कई ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड सनग्लासेज़ व फ्रेम्स की आकर्षक रेंज मौजूद है।


उन्होंने बताया कि आईकार्ट की खासियत यह है कि यहां जापानी तकनीक से आंखों की जांच की जाती है, जिससे सटीक पावर के चश्मे तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की पर्ची के अनुसार भी चश्मे बनाए जाते हैं, जिनमें क्रिज़ाल, नोवा, ज़ाइस और जीकेबी जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के शीशे ग्राहकों की मांग पर लगाए जाते हैं।


प्रोपराइटर के अनुसार, यूवी प्रोटेक्शन और यूवी अल्ट्रा प्रोटेक्शन ग्लासेज़, पोलाराइज़्ड सनग्लासेज़ के साथ-साथ किंग हॉर्स और टॉम स्टार जैसे ब्रांड्स के ट्रेंडी फ्रेम्स भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन फ्रेम्स पर एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी जा रही है, जिसमें फिजिकल डैमेज की स्थिति में भी फ्रेम बदला जाएगा।


आईकार्ट के शुभारंभ से गया शहर के लोगों को अब बड़े शहरों जैसी आईवियर सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो गई हैं।


आईकार्ट के मोहम्मद रिज़वान ने गयावासियों से अपील की है कि वे एक बार शोरूम में ज़रूर आएं और यहां उपलब्ध बेहतरीन कलेक्शन व आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाएं।



(रिपोर्ट : राकेश कुमार /गया जी )

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH