अतरी में पेयजल समस्या को लेकर मंत्री से मिले पंकज सिंह, समाधान का मिला आश्वासन
Rakesh Kumar
190

गया जी : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय सिंह से पंकज सिंह, प्रदेश सचिव, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), ने शिष्टाचार मुलाकात कर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



मुलाकात के दौरान पंकज सिंह ने अतरी विधानसभा क्षेत्र, जो पूर्णतः पहाड़ी क्षेत्रों से घिरा हुआ है, वहां गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाली गंभीर पेयजल समस्या से मंत्री महोदय को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष क्षेत्रवासियों को जल संकट के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

माननीय मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अतरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर लागू की जाएंगी।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH