अग्निपथ योजना के अलावा देश में बढ़ती बेरोजगारी व अपसंस्कृति के विरोध में प्रगतिशील मगही समाज ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अग्निपथ योजना के साथ-साथ देश में बढ़ती बेरोज़गारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कृषि व उद्योग क्षेत्र का विकास कर रोज़गार के नए अवसरों का सृजन करने का सरकार से मांग की।

संगठन के केन्द्रीय वित्त सचिव दिलीप ठाकुर, सह सचिव बबलु कुमार, समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता मोती प्रसाद व संचालन प्रमोद मांझी ने किया। इस मौके पर आंदोलन सचिव नित्यानंद, उपेन्द्र, रामकृपाल सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, रमेश, चिंता देवी, सुनीता देवी, अजय, रामकृपाल सिंह, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।


