गया तीर्थ के श्री स्वामी रामाचार्य जी को अमेरिका की योगा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट सम्मान
Rakesh Kumar
2794



गया तीर्थ क्षेत्र के महान संत और मंत्रालय वैदिक पाठशाला के प्रमुख, श्री स्वामी रामाचार्य जी को अमेरिका की योगा यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें ग्लोबल योगा समिट 2024 के दौरान बेंगलुरु के डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और करीब 9000 लोग शामिल हुए।
विश्वभर में सिर्फ 11 लोगों को उनके विशेष योगदान के लिए यह डॉक्टरेट अवार्ड दिया गया, और उत्तर भारत से यह सम्मान केवल श्री स्वामी रामाचार्य जी को प्राप्त हुआ। यह न केवल मगध की, बल्कि पूरे भारत की गौरवशाली उपलब्धि है।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध योग गुरु श्री अरुलू मल्लीगे पार्थसारथी जी ने किया। श्री रामाचार्य जी को यह सम्मान वैदिक धर्म की रक्षा, वेद शिक्षा के प्रचार और सामाजिक उत्थान में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया।
गया तीर्थ की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और उत्सव का कारण बन गई है।

(रिपोर्ट:राकेश कुमार/गया)

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH