Rakesh Kumar
गया : इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी के द्वारा मजदूर दिवस (लेबर डे)के अवसर पर,एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पीर मंसूर रोड,क्लब अध्यक्षा मुक्ता अग्रवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ।जिसमें 50 स्थानीय मजदूरों को, सम्मानित किया गया। गर्मी और उनकी कड़ी मेहनत को देखते हुए, क्लब द्वारा सत्तू,गमछा,पानी का बोतल, गुड़,तरबूज,खीरा और केला,इनर व्हील के थैले में वितरित किया गया ।कार्यक्रम के समय पीपी आशा मित्तल, पीपी प्रभा देवी, पीपी रीना प्रसाद, पीपी शिखा रानी,अनिता अग्रवाल, माधवी, सुनीता सेठ और एडिटर प्रीति कुमारी उपस्थित थीं।
(रिपोर्ट : राकेश कुमार / गया )