बाँके बाजार पुलिस ने 108 किलो अफीम डोडा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Rakesh Kumar
6931

स्कार्पियो से 108 किलो अफीम डोडा बरामद, आरोपी गिरफ्तार


बाँके बाजार थाने के पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के नोहर मोड़ के पास से 108 किलो अफीम डोडा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाँके बाजार थाना अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग के स्कार्पियो पर भारी मात्रा में अफीम का डोडा जा रहा है। सूचना के आधार पर स्कार्पियो को रोक कर तलाशी लिया गया तो स्कार्पियो से 18 किलो के 6 बोर में अफीम के डोडा पाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इमानाबद गांव निवासी महमूद खान के 23 वर्षीय पुत्र असगर खान के रूप में किया गया है।

(रिपोर्ट:जितेंद्र कुमार/ बांके बाजार,गया)

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH