इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने आयोजित किया सम्मान समारोह।
मीडियाकर्मियों और क्लब की सदस्याओं को किया गया सम्मानित।
आईडब्ल्यूसी गया की अध्यक्षा तृप्ति गुप्ता ने पेश किया वार्षिक रिपोर्ट।
क्लब की सदस्याओं ने तृप्ति गुप्ता के कार्यकाल की प्रशंसा की।
समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाली संस्था है इनरव्हील क्लब।
Report : FAISAL RAHMANI
GAYA : समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने शहर के पाम गार्डन में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्लब के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वालों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा तृप्ति गुप्ता ने कहा कि उनके एक साल के कार्यकाल में न केवल इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिला। इससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने हर काम व योजना को समय पर बेहतर तरीक़े से पूरा किया।
तृप्ति गुप्ता ने अपने कार्यकाल सत्र 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश किया। उन्होंने वर्ष भर में हुए क्लब के कार्यों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी इनके कार्यकाल की प्रशंसा की।
इस मौक़े पर वर्तमान उपाध्यक्ष व नए सत्र की होने वाली अध्यक्षा विम्मी लोहानी, सचिव आभा सिंह, आईएसओ शीतल गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्मिता पोद्दार, क्लब एडिटर आशा कंधवे, पूर्व अध्यक्षा शुभ्रा गुप्ता, सदस्य राखी भदानी, सीमा भदानी, ऋतु डालमिया, मीरा भदानी, अंजना पोद्दार, किरण प्रकाश, डॉ. मंजू सिन्हा व अन्य मौजूद थीं।


Rakesh Kumar