Rakesh Kumar
गया में मोहर्रम को लेकर एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
गया। मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए गया जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गयी। मुहर्रम को भाईचारा के साथ मनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। इसी सिलसिले में एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की : एसएसपी
इस बार ड्रोन कैमरा को भी फ्लैग मार्च में शामिल किया गया है जो असमाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। वहीं एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
SUBSCRIBE US ON
YOUTUBE????
https://youtube.com/@CNTVBihar