Rakesh Kumar
फुटपाथ दुकानदार संघ के पी रोड के सौजन्य से पनशाला का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी प्रसाद ने किया। पनशाला की शुरुआत करने में सैयद साद आलम, जॉनी यादव, समाजिक कार्यकर्ता व कार्यक्रम के आयोजक मो अफ़ज़ल, मनोज कुमार, मोहम्मद दानिश, विजय कुमार, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद राजू आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि नगर निगम भी पेयजल की व्यवस्था करता है। पर दुखद है कि आज भी बड़ी संख्या में चापाकल बंद हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए फुटपाथी दुकानदारों ने पनशाला का स्टॉल लगाया, ताकि आने जाने वाले राहगीरों को पीने का पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि पेयजल के साथ चना और गुड़ की भी व्यवस्था की गई है।
(रिपोर्ट : राकेश कुमार/गया)