सुजान आईटीआई में हुआ कैंपस सेलेक्शन।
गया-पटना मार्ग पर रसलपुर में स्थित सुजान आईटीआई में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुड़गांव में नौकरी के लिए छात्रों का चयन किया। कंपनी के एचआर टीम में शामिल शुभम कुमार, अभय प्रताप सिंह और ब्रजेश कुमार ने इंटरव्यू लेकर 248 छात्रों का नौकरी के लिए चयन किया।

कैंपस सेलेक्शन में 248 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।
फ़ीटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, मोटर मैकेनिक, डीज़ल मैकेनिक व अन्य ट्रेड से आईटीआई पास कुल 325 अभ्यर्थियों की 8 जून को लिखित परीक्षा ली गई थी।
गुड़गांव स्थित मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड में मिली नौकरी।

अगले दिन एचआर टीम ने इंटरव्यू के बाद कुल 248 अभ्यर्थी को चयनित किया। कंपनी इन्हें 27,890 रुपए सीटीसी प्रतिमाह देगी।
नौकरी मिलने से विभिन्न ट्रेड में आईटीआईयन में ख़ुशी की लहर।
सुजान आईटीआई के डायरेक्टर मनोज कुमार नवीन ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान पिछले 10 वर्षों से लगातार कैंपस सेलेक्शन का आयोजन करता आ रहा है, जो पूर्णत: नि:शुल्क होता है।

