ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शहर के विष्णुपद मंदिर में प्रभु श्री हरि के चरणों का विशेष शृंगार किया गया पान के पत्ता बुंदिया काजू बर्फी स्ट्रॉबेरी फल स्ट्रॉबेरी मिठाइयों के साथ रंगीन पुष्प गेंदा कमल गुलाब चमेली बेली रजनीगंधा से भगवान के चरण के साथ पूरे गर्भगृह परिसर की सजावट हुई गया पाल युवाओं के चार घंटों की मेहनत ने गर्भ गृह के रूप को ही बदल दिया इस सजावट को देख भक्तों का मन भी प्रफुल्लित होता



बता दें कि श्री विष्णु पथ प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा हर पूर्णिमा को भगवान के चरण का विशेष शृंगार किया जाता है समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल व सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि भगवान के चरण का सिंगार गया पाल युवा काफी भक्ति भाव के साथ करते हैं इस सिंगार को देखने के लिए काफी संख्या में भक्त विष्णुपद पहुंचते हैं उन्होंने बताया कि सिंगार भी प्रभु के प्रति एक अलग ही प्रेम का भाव जागृत करता है

