इनरव्हील क्लब ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : बाल दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब के बैनर तले एक जॉइंट प्रोजेक्ट किया गया। इसके तहत इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया की प्रेसिडेंट बिन्नी लोहानी और ओजस्वी क्लब की प्रेसिडेंट गरिमा भदानी ने बोधगया स्थित मानसिक दिव्यांग बच्चों के स्कूल आकांक्षा के बच्चों के बीच कंबल और मिठाइयां बांटी। 


इस कार्यक्रम को ऋतु डालमिया ने स्पॉन्सर किया था। इस दौरान ऋतु डालमिया का जन्मोत्सव भी मनाया गया।

 

कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में क्लब की पीडीसी अंजना पोद्दार, पीडीसी किरण प्रकाश, पीपी मीनाक्षी भदानी, पीपी तृप्ति गुप्ता, एडिटर अनामिका सिन्हा के साथ-साथ क्लब की अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।