गया, छठ पर्व में छठ व्रतियों को छठ घाट तक पैदल जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना मिले इसे देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की पहल से वुडको तथा
आरसीडी को आपस मे समन्वय कराते हुए विष्णुपद थाना से नारायनि पूल तक , कोइरी बारी क्षेत्र में, नादरगंज क्षेत्र में, आनंदी माई मंदिर से कोतवाली थाना तक सड़क को मोटेरेबल बनवाया गया था, आज मोरम देते हुए जेसीबी मशीन से समतल कराया गया ताकि छठ व्रतियों को पैदल चलने में कोई समस्या ना मिले। इन्हीं रास्तों से प्रमुखता छठ घाट पर लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आरसीडी विभाग को निर्देश देते हुए मोरम बिछाते हुए पूरे सड़क को समतल करवाया है।



        विदित हो कि गंगा जल परियोजना के तहत तेजी से बिछाए जा रहे। पाइपलाइन को लेकर बुडको विभाग द्वारा विभिन्न सड़कें काटी गई थी। छठ पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निरंतर समीक्षा तथा क्षेत्र भ्रमण करते हुए दोनों विभागों को दायित्व दिया था कि छठ के पहले कम से कम इन संबंधित सड़कों को चलंत बनावे, ताकि छठ व्रती आसानी से छठ घाट जा सके। यह तीन मुख्य सड़क से ही ज्यादातर छठ घाटे जाने का रास्ता है