इनर व्हील क्लब गया सिटी ने डॉ, मंजू माला की क्लिनिक में ब्रैस्ट कैंसर से सम्बंधित एक जागरूकता कार्यक्रम किया जिसमे डॉ,ने ब्रैस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों के बारे में चर्चा की । उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों और महिलाओ को बताया कि कैंसर क़े प्रारंभिक दौर को जानकारी की कमी और लापरवाही कि चलते नज़रअंदाज़ कर देती है जिससे अपनी जान जोखिम में ले आती है। जबकि इसकी पहचान सही समय पर हो जाती है तो आसानी से बचा जा सकता है। साथ ही वहाँ बालिकाओ क़े लिए हाइजीन से सम्बंधित एक परिचर्चा भी की गयी और बताया गया कि सभी को अपने व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है खासकर माहवारी कि समय यह और भी जरूरी है। इसी बात को ख्याल में रखते हुए क्लब की तरफ से सेनेटरी नैपकिन्स का भी वितरण किया गया। हर महीने होने वाले प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत क्लब की तरफ से आज मुस्तफाबाद हरिजन बस्ती में फ़ूड पैकेट्स का भी वितरण किया गया।इस मौके पर अध्यछा चंद्रलेखा प्रसाद ,गुंजन अग्रवाल,आशा मित्तल ,सीमा भदानी ,रंजना भदानी,मन्दाकिनी ,कीर्ति, और संगीता मौजूद थी।


