गया जंक्शन पर 45 दिनों का ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित
Rakesh Kumar
287281

गया जंक्शन पर मेजर रिडेवलपमेंट कार्य के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक कुल 45 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ भी विभिन्न स्टेशनों पर किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पटना–गया–पटना पैसेंजर (53213/53214) को ब्लॉक अवधि में रद्द रखा जाएगा। वहीं पटना–भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस तथा पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।

इसके अलावा गरीबरथ एक्सप्रेस, एकात्मता एक्सप्रेस, गया–कामाख्या एक्सप्रेस तथा पटना–गया मेमू ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा। कुछ ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मानपुर एवं चाकंद तक ही संचालित होंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारिणी एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

रेल अधिकारियों के अनुसार, मेजर रिडेवलपमेंट कार्य पूर्ण होने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुगम आवागमन उपलब्ध होगा।


(रिपोर्ट … राकेश कुमार /गया जी )

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH